November 2, 2026 8:02 pm

विधायक लक्ष्मण यादव ने डीसी के साथ सुनी जनसमस्याएं

रेवाड़ी, 7 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें शीघ्र राहत पहुंचाने का कार्य करें। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी किसी भी नागरिक को गुमराह न करें। शिकायतों का तत्काल समाधान करते हुए तुरंत राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। वे लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में बोल रहे थे।
लक्ष्मण सिंह यादव ने डीसी अभिषेक मीणा के साथ समाधान शिविर में आये लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए। शिविर के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी समाधान शिविरों में आई शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करते है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी नीतियां आमजन के हित में लागू की जा रही हैं, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आयोजित समाधान शिविर की सराहना की जा रही है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर उनकी समस्या का निराकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर वर्ग की समस्या को सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्या के निवारण के लिए अहम साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के निदान का केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तरीय पर आयोजित समाधान शिविर में अधिकारी जनसमस्याओं का निराकरण करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा कर रहे हैं। हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए जनसेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
बरसात में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील :
विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में वन विभाग, पंचायत, शहारी स्थानीय निकाय विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करे। उन्होंने कहा कि लगाएं गए पौधों का सही ढ़ंग से रखरखाव करते हुए उनका सरंक्षण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अहम है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे एक पौधा अवश्य लगाएं और उन्हें संरक्षित करने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के मौसम में कही भी जलभराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों व आस-पास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे।
अब तक 3473 शिकायतों में से 2900 का किया सामधान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है।
डीसी ने बताया कि समाधान शिविर में अब तक कुल 3473 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 2900 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और 323 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है तथा शेष बची शिकायतें अदालती प्रक्रिया में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे थे।
इस अवसर पर एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह व सीटीएम प्रीति रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें