नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकली एक किशोरी शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। जब देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इधर-उधर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। अंत में गांव के ही युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
: परिजनों का कहना है कि किशोरी रोजाना की तरह शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां पता करने पर भी कोई सुराग नहीं मिल सका।
किशोरी की मां ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर गांव के ही युवक जितेंद्र पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।











