November 2, 2026 9:46 pm

रेवाड़ी के होटलों में 2 आईडी से मिलेगा रूम; डीएसपी डॉ रविन्द्र सिंह बोले; रिकॉर्डिंग जरूरी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 3 जुलाई रिपोर्टर दीपक तिवारी

रेवाड़ी पुलिस द्वारा होटल व गेस्ट हाउस पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में डीएसपी डॉ रविन्द्र सिंह ने जिला सचिवालय सभागार में होटल व गेस्ट हाउस संचालकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 35 से ज्यादा होटल व गेस्ट हाउस संचालकों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

डीएसपी डॉ रविन्द्र सिंह ने सभी होटल व गेस्ट हाउस संचालक से कहा कि होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने व्यक्तियों की कम से कम दो आईडी जरूर लें। बिना आईडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को कमरा ना दिया जाए तथा जो व्यक्ति ठहरता है उसका रजिस्टर में पूर्ण नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करें। यदि कोई संदिग्ध किस्म का व्यक्ति आकर रुके, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी प्रकार की आपराधिक वारदात को समय से पहले रोका जा सके।

इसके साथ ही होटल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की वेरिफिकेशन जरूर कराएं तथा होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड भी कम से कम सात साल तक सुरक्षित रखे। इसके साथ साथ हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन होटल रजिस्टर्ड करे तथा होटलों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन इंद्राज करना सुनिश्चित करे। सभी होटल व गेस्ट हाउस के मेन गेट और प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे होने चाहिए।

कैमरे की रिकॉर्डिंग 90 दिन या उससे अधिक होनी चाहिए। सभी होटल व गेस्ट हाउस में अग्निशामक यंत्र दुरुस्त हालत में होने चाहिए। रसोई के पास सारे गैस सिलेंडर एक साथ न रखें। सभी अपने अपने होटलों में फायर NOC ले। होटल में आने- जाने वालों के लिए वाहनों की पार्किंग का अच्छा प्रबंध होना चाहिए। किसी भी नाबालिग को उनके संरक्षक की स्वीकृति के बिना किराये पर रहने की अनुमति न दी जाए।

इसके अलावा उन्होंने आमजन से आग्रह किया गया है कि अपना मकान किराये पर देते समय पूर्ण सावधानी बरतें तथा किराएदार की भी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें