November 2, 2026 9:41 pm

रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी 3 एंबुलेंस के काटे चालान डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 3 जुलाई रिपोर्टर दीपक तिवारी

एक एंबुलेंस चालक के नशे की हालत में पाए जाने के बाद मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस चालकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने एलको-सेंसर की मदद से एंबुलेंस चालकों की शराब सेवन की जांच की और उनके वाहन के कागजात भी चेक किए।

इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस व उनके चालकों की जांच की। जांच के दौरान तीन एंबुलेंसों पर काले शीशे (ब्लैक फिल्म) पाई गई, जिनका चालान किया गया। इसके अलावा, 12 एंबुलेंसों के शीशों पर विभिन्न अस्पतालों के विज्ञापन चस्पा पाए गए, जिन्हें मौके पर ही हटवा दिया गया।

इस अभियान के दौरान डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने एंबुलेंस चालकों को नियमों की पालना करने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन एंबुलेंस में मरीज नहीं हों, उनके सायरन बेवजह नहीं बजाए जाएं। एंबुलेंस वाहनों के शीशों पर अस्पतालों आदि के प्रचार करने वाले इश्तहार नहीं लगाए जाएं। नशा करके एंबुलेंस चालक वाहन न चलाएं। इस अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य एंबुलेंस सेवाओं को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाना है। रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें