Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 24 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी
स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि मोनसून की पहली वर्षा दस्तक ने रेवाडी सहित पूरे प्रदेश के शहरों व कस्बों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार व लूट को सडकों पर ला दिया है।
विद्रोही ने कहा कि विगत छह माह से रेवाडी में भाजपा नेता मीडिया इवेंट करके जोर-शोर से सफाई अभियान चलाकर लम्बे-चौडे दमगज्जे रोज मीडिया में मारते आ रहे है, लेकिन पहली वर्षा ने ही बता दिया कि सफाई नौटंकी की धरातल की वास्तविकता पर कोई फर्क नही पडा। यह हालत रेवाडी की नही अपितु हरियाणा के हर शहर व कस्बे में देखने को मिली जब पहली वर्षा ने ही चारो ओर गंदगी बिखेर दी। सभी नाले, नालिया, पानी निकासी मार्ग चौक हो गए। सीवर ओवरफ्लो होकर चारो ओर गदंगी बिखेरने लगे। जलभराव के चलते सडके, नालिया पानी से भरकर तालाब बन गए। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में मोनसून सफाई का बजट तो भाजपा-संघी नेता व जिले के सरकारी अधिकारी मिलकर हडप कर गए। साथ में सरकार शहरों में जिस कथित नागरिक सुविधा आधारभूत ढांचा बनाने का दावा कर रही है, वह जमीन पर ध्वस्त मिला।
विद्रोही ने कहा कि जब पहली बारिश ने ही सडकों, नालिया, नाले, सीवरों के जर्जर ढांचे की पोल खोलकर रख दी और साबित किया कि यह कथित सुविधा, आधारभूत ढांचा भ्रष्टाचार व संघी लूट की भेंट चढ़ गया। किसी भी प्रदेश में विकास कार्य में भ्रष्टाचार, लूट हुई है या नही, इसका प्रमाण मोनसून वर्षा में जब पता चलता है कि निर्माण सामग्री में मिलावट हुई है या नही। निर्माण कार्य नियमों अनुसार होकर पूरे बजट का ईमानदारी से प्रयोग हुआ या नही। हरियाणा में मोनसून की पहली वर्षा व प्री-मोनसून ने पूरे प्रदेश को बता दिया कि हरियाणा के विकास कार्यो में भारी भ्रष्टचार, लूट हुई है। निर्माण कार्य बहुत ही घटिया है व निम्न दर्जे का है। सुविधाओं के आधारभूत ढांचे के नाम पर भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने आपसी बंदरबाट करके अधिकांश बजट राशी हडप ली और जमीन पर उक्त पैसा लगाया नही। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में भारी भ्रष्टाचार व लूट हो रही है, कांग्रेस के इस आरोप की पुष्टि मोनसून वर्षा ने सरेआम कर दी है।











