Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*डीएम एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, संवासिनियों से किया सीधा संवाद*
लखीमपुर खीरी, 23 जून। जिले में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में कार्य कर रहे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने अचानक सेंटर पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव मौजूद रहे डीएम-एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा, इलाज, परामर्श और कानूनी मदद की उपलब्धता से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण किया। संवासिनियो से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। दोनों अधिकारियों ने सेंटर की संपूर्ण कार्यप्रणाली को सूक्ष्मता से परखा। सबसे पहले उन्होंने रिकॉर्ड रजिस्टर, शिकायत निवारण प्रक्रिया और परामर्श सेवा की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कक्षों में जाकर अस्थायी आश्रय कक्ष, चिकित्सा परामर्श कक्ष, पुलिस हेल्प डेस्क और मनोवैज्ञानिक परामर्श की स्थिति की व्यवस्था का निरीक्षण किया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सेंटर में मौजूद संवासिनियो से व्यक्तिगत बातचीत कर उनके अनुभव और संतोष स्तर को भी जाना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वन स्टॉप सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि संकट में फंसी महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है। उन्होंने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि यहां आने वाली हर महिला को सुरक्षा, सहारा और संवेदना तीनों मिले। इसमें कोई समझौता नहीं होना चाहिए एसपी संकल्प शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल करते हुए कहा कि किसी भी महिला के लिए सबसे पहले ज़रूरी है ‘संवेदनशील सुनवाई’। उन्होंने कहा कि सेंटर को पुलिस से समन्वय और सहायता देने में तत्पर रहना चाहिए ताकि हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो।
*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











