November 2, 2026 9:41 pm

7 वारदातों में शामिल 14 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 23 जून रिपोर्टेड दीपक तिवारी

 

सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने लूट के प्रयास व चोरी की सात वारदातों में संलिप्त 14 साल से फरार चल रहे अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव जहानपुर निवासी सतपाल उर्फ सतु के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता के मुताबिक 9 जुलाई 2011 को पुलिस को सुचना मिली थी कि रेवाड़ी की एचपीएल फक्ट्ररी के पिछे बाईपास के साथ एक बाइक पर दो नोजवान लडके आने जाने वाले वाहनो को लुट रहे है तथा दोनो लडको के पास लोहे का सरीया है। सूचना पर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया गया तो एक आरोपी को मौका पर ही काबू कर लिया गया व दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने काबु किए गए आरोपी से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मलकित सिंह निवासी गांव बमनवाडी जिला भरतपुर राजस्थान बतलाया व भागे हुए साथी का नाम सतपाल उर्फ सतु बतलाया।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन लुट के प्रयास का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी मलकित सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सतपाल उर्फ सतु इस मामले में फरार चल रहा था। जिस पर अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले संलिप्त आरोपी सतपाल उर्फ सतु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

अन्य मामलों में भी थी आरोपी की तलाश

 

आरोपी सतपाल उर्फ सतु पर वर्ष 2011 में थाना माडल टाऊन में लूट के प्रयास व चोरी के 6 मामले दर्ज है। इससे पहले वर्ष 2010 में भी उस पर थाना शहर में एक चोरी का मामला दर्ज है। इन सभी मामलों में माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित किया हुआ है। इन सभी मामलों में पुलिस को आरोपी सतपाल उर्फ सतु की तलाश थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें