November 2, 2026 11:14 pm

विधान परिषद समिति के सभापति बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सू’ की अध्यक्षता में खीरी और सीतापुर जनपद की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*जिला पंचायत, नगर निकाय व आवास विकास परिषद के कार्यों की गहन समीक्षा, पारदर्शिता व राजस्व बढ़ाने पर विशेष ज़ोर*

 

लखीमपुर खीरी 13 जून। उप्र विधान परिषद की विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों, नगर निगमों में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने, जाँच किये जाने सम्बन्धी समिति के मा. सभापति बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में लखीमपुर खीरी एवं सीतापुर जनपदों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के सदस्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह ‘पप्पू भैया’, डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विशेष आमंत्रित सदस्य अनूप कुमार गुप्ता, शशांक यादव भी उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत में दोनों जिलों के अफसरो से उनका परिचय और कार्य दायित्व जाना। बैठक में समिति द्वारा संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान जिला पंचायत से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मा. सभापति ने राजस्व संग्रह बढ़ाने हेतु स्पष्ट कार्ययोजना की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सालयों व मैरिज लॉन्स को चिह्नित कर उनसे राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बजट एवं पंचम वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की प्रगति, संसाधनों के विकास की कार्य योजना तथा भूमि की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही, जिला पंचायत द्वारा संचालित विद्यालयों में नामांकित छात्रों की संख्या एवं उपलब्ध शिक्षकों की स्थिति भी जानी नगर निकायों की समीक्षा के दौरान मा. सभापति ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सफाईकर्मियों की मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मौके पर भी की जाए। बरसात से पहले नालों की सफाई की प्रगति, फॉगिंग मशीनों की उपलब्धता व उनकी क्रियाशीलता की जानकारी ली गई। इसके साथ ही, नगर निकायों की राजस्व सृजन से जुड़ी कार्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आवास विकास परिषद से संबंधित योजनाओं तथा उनके विस्तार की प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ बैठक के समापन पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने समिति के सभापति, सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए सभी सुझावों, मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा बैठक में खीरी से एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह, सभी नगर पंचायत के ईओ और सीतापुर से सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एएसपी दुर्गेश प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय और समिति की निजी सचिव धर्मेंद्र सिंह, समिति अधिकारी अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक समिति अधिकारी अभिषेक पांडेय, वृत्तलेखक अर्चित बाजपेई, एपीएस अजय चौहान मौजूद रहे।

 

 

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें