November 2, 2026 8:51 pm

बेटे ने ही करवाई थी पिता की हत्या; 2 गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 13 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

थाना रामपुरा ने गांव ठोठवाल निवासी 62 वर्षीय वृद्ध बीरसिंह की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव ठोठवाल निवासी रवि व गांव पुंसिका निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

 

डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि गत 10 जून की रात को पुलिस को गांव ठोठवाल निवासी वृद्ध बीरसिंह का शव खेतो में पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। मृतक बीरसिंह के बेटे रवि ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। खेतों में आवारा पशु किसानों पर हमला करते रहते हैं। ऐसे में उसके पिता को भी किसी पशु ने ही शिकार बनाया होगा, जिससे उनकी मौत हुई है।

 

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृतक बीरसिंह की गर्दन पर चाकू से कई वार होने का खुलासा किया तो पुलिस ने मृतक की पत्नी सुशीला के बयान पर थाना रामपुरा में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव ठोठवाल निवासी रवि व गांव पुंसिका निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया की चार साल पहले उसके पिता ने करीब पांच एकड़ जमीन एक प्राइवेट कंपनी को बेची थी। इसके एवेज में उन्हें काफी रुपये भी मिले थे। जमीन पर अभी भी उनके परिवार का ही कब्जा है। जमीन बेचने के बाद मिले पैसे को लेकर उसका अपने पिता के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उसने गांव पुंसिका के रहने वाले कृष्ण को अपने पिता की हत्या करने के लिए तैयार किया। उसने कृष्ण को पांच लाख रुपये देने की बात कही थी।

 

इसके बाद 10 जून को सुबह के समय कृष्ण बिजली की लाइन ठीक करने के बहाने से उनके ट्यूबवेल पर चला गया। कृष्ण ने उसके पिता को भी ट्यूबवेल पर बुला लिया। जो खेतों में घूमते हुए कृष्ण ने उसके पिता की गर्दन में चाकू गोदकर हत्या कर दी, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। चूंकि कृष्ण पहले से ही उनके घर और ट्यूबवेल पर बिजली से संबंधित काम करने अक्सर आता रहता था। ऐसे में उसके पिता को उसके इरादों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी कृष्ण को दो दिन व आरोपी रवि को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले

 

आरोपी रवि के खिलाफ पहले भी थाना कसौला व जिला नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका में मारपीट व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी कृष्ण के खिलाफ भी पहले थाना रामपुरा में मारपीट का एक मामला दर्ज है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें