November 2, 2026 11:27 pm

IGU में महाराजा अग्रसेन चेयर एडवाइजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 8 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में महाराजा अग्रसेन पीठ की एडवाइजरी कमेटी की बैठक कुलपति प्रो असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महासम्मेलन के पदाधिकारी ने नवनियुक्त कुलपति प्रो असीम मिगलानी को पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

महाराजा अग्रसेन पीठ इंचार्ज डॉ. ममता अग्रवाल ने बैठक का क्रमवार एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें यज्ञशाला के नक्शे, रोजगार मेले के आयोजन एवं UG एवं PG के इंटर्नशिप के विषय में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अग्रसेन यज्ञशाला का कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके लिए जिला सचिव रिपुदमन गुप्ता ने यज्ञशाला के स्वरूप का रोडमैप प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को सुगमता से रोजगार मिल सके, जिसके लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए उपयुक्त कंपनियों से संपर्क किया जाएगा।

कुलपति प्रो असीम मिगलानी ने महाराजा अग्रसेन पीठ पर पीएचडी के लिए सीट को विश्वविद्यालय के विभाग से जोड़ने की बात रखी। वहीं राजीव जैन ने कहा कि ये चेयर पूरे प्रदेश की एकमात्र चेयर है। इस चेयर के माध्यम से शीघ्र ही पीएचडी की सीट आरक्षित की जाएगी। पीएचडी करने वाले छात्रों को सम्मेलन द्वारा स्कॉलरशिप दी जाएगी। कुलपति मिगलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अशोक सोमानी, बृजलाल गोयल, मुकेश भट्ठेवाले, विनयशील गोयल, रमेश मित्तल, गोपाल गोयल, अमित गुप्ता, विजय सिंघल, दीपक अग्रवाल, प्रो. सुनील कुमार, एक्सईन सुरेंद्र यादव, वाणिज्य विभाग से प्रो. अदिति शर्मा एवं फाइनेंस ऑफिसर अनिल कुमार भी बतौर एडवाइजरी कमेटी मेंबर उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें