November 2, 2026 10:43 pm

पंजाबी समाज की नई योजना की बैठक पंजाबी भवन में खुलेगा सीनियर सिटीजन क्लब

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

* रेवाड़ी, 8 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

पंजाबी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज पंजाबी भवन में आयोजित की गई, जिसमें सर्वप्रथम पंजाबी भवन में सीनियर सिटीजन क्लब शुरू करने पर चर्चा हुई, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया तथा इस पहल की सराहना की।

वहीं सभी सदस्यों की सहमति से घोषणा की गई कि 15 जून को सीनियर सिटीजन क्लब शुरू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पंजाबी भवन के अध्यक्ष सचिन मलिक ने की। इस दौरान पंजाबी समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर सचिन मलिक ने कहा कि भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस प्रकार का केंद्र शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पंजाबी समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि पंजाबी भवन परिसर में वैवाहिक सेवाएं, योगा सेंटर, पुस्तक बैंक तथा कपड़ा वितरण की सेवाएं वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही हैं, जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल भी रहा है। बैठक के पश्चात नरेंद्र बत्रा ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें