November 2, 2026 11:32 pm

औद्योगिक कस्बे में कूलर बनाने वाली कंपनी MPPL के द्वारा स्टॉल लगाकर मीठा एवं ठंडा पानी पिलाया MD राजेश शर्मा जी के द्वारा शुभारंभ किया गया*

रेवाड़ी 6जून रिपोर्टर दीपक तिवारी
रेवाड़ी शहर धारूहेड़ा कस्बे में औद्योगिक क्षेत्र कूलर बनाने वाली कंपनी एमपीएल के द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर स्टॉल लगाकर कंपनियों में आने व जाने वालों को मीठा एवं ठंडा पानी पिलाया गया। एमपीएल कंपनी के MD राजेश शर्मा की अगुवाई में यह पूर्ण का कार्य शुरू किया गया। जो हर साल किया जाता है, भीषण गर्मी से आने जाने वाले राहगीरों को भी लाभ मिलता है। इस मौके पर प्लांट हेड विशाल अरोड़ा, एचआर हेड अनिल शर्मा, अशोक यादव, अमित सोनी, सुनील कुमार, मनीष गुप्ता, बिजेंदर ठाकुर, नवीन शर्मा, बृजेश ठाकुर, हीरा सिंह रावत, धर्मेंद्र दुबे आदि लोग मौजूद थे।
वहीं शहर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जलजीरा का पानी की सेवा दी गई। धारूहेड़ा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा के द्वारा कार्यक्रम आरंभ किया गया। विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव जूनियर वास ने कहा कि पानी पिलाना एक बहुत बड़ा धर्म का कार्य है। इस मौके पर धर्मपाल, राजपाल, अजीत, दीपक शर्मा, पवन, देवेंदर जी, नरोत्तम जोशी, राजू अग्रवाल, राजेंद्र राजपूत, मनोज सेन, अमन, मोनू व प्रिंस ने विशेष सेवा दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें