November 2, 2026 9:40 pm

पुलिस लाइन में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित; एसपी ने की हौंसला अफजाई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 7जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस का कार्य सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। जिस कारण पुलिसकर्मी को लगातार कई घंटो काम करना पड़ता है। जीवन में बढ़ती व्यवस्तता और तनाव के चलते उनका नियमित रूप से योग करना बेहद जरूरी है। वे पुलिस लाइन में 11वे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों के लिए आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि योग मन, मस्तिष्क और शरीर में संतुलन व समन्वय बनाने का कार्य करता है। भारतीय संस्कृति में योग हमें विरासत में मिला है, जिसका लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। भारतीय विरासत का अनुशरण करते हुए पूरे विश्व में वर्ष 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि योग के असंख्य फायदे हैं, जिन्हें गिनवाया नहीं जा सकता। नियमित रूप ये योग क्रियाएं करने वाले लोग पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। तनाव उनके जीवन के आसपास भी नहीं फटकता।
एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए योग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें तनाव और थकान से मुक्त मिलती, इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित योग अभ्यास कर अपने आप को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष में पूरे हरियाणा में योग दिवस मनाने के कार्यक्रम शुरू किए गए है।
एसपी मीणा ने कहा कि योग जीवन जीने का एक तरीका है इससे पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों की पालन करने में मदद मिलेगी और वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा अपनी ड्यूटी व कर्तव्य पालन का बेहतर निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पहला सुख स्वस्थ शरीर है और योग बीमारियों को दूर करने का मूल मंत्र है। इसलिए सभी को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।

योग टीचरों ने बताई नई यौगिक क्रियाएं
उन्होंने कहा कि वैसे तो हम नियमित रूप से योग क्रियाएं करते रहते हैं, परंतु आज योग प्रशिक्षकों ने कई नई यौगिक क्रियाओं की जानकारी दी है। इनका हमें फायदा उठाना चाहिए। आर्ट ऑफ लिविंग व आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने योग की कई नई क्रियाएं बताई हैं। समय मिलते ही इन योग क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए।

इस दौरान आयुष विभाग से योगाचार्य पिंकी यादव, जयदीप व सतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को योग क्रियाओं की जानकारी दी। इसके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से डॉ सुमन सैनी, सुषमा यादव व सुमन यादव ने भी योग की नई क्रियाओं का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर सहित सभी थाना प्रबंधक, सभी चौकी ईन्चार्ज, सभी क्राइम यूनिट इंचार्ज, सभी कार्यालय ईन्चार्ज व पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें