November 2, 2026 8:52 pm

पोस्टमार्टम हाउस की लचर व्यवस्था पर सीडीओ का चाबुक, अनुपस्थित स्टाफ पर सख्त कार्रवाई*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, आज स्वास्थ्य विभाग की लापरवाह कार्यशैली एक बार फिर बेनकाब हो गई जब सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं और स्टाफ की गैरहाजिरी पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए सीडीओ अभिषेक कुमार करीब आधे घंटे तक सुबह 10 बजे से पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे, लेकिन 10:30 बजे तक भी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मोहित तिवारी मौके पर नहीं पहुंचे। पूछताछ में सामने आया कि चिकित्सक अक्सर देर से आते हैं और कभी-कभी ड्यूटी से नदारद भी रहते हैं निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अमित श्रीवास्तव और रवीन्द्र मौर्य, कंप्यूटर ऑपरेटर कुशल मिश्रा और हरिहर शरण वर्मा भी अनुपस्थित मिले। एक चपरासी मिथिलेश कुमार केवल उपस्थिति लगाकर घर चला गया था। पूछने पर सामने आया कि यह उसकी आदत में शामिल है। पोस्टमार्टम हाउस का परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। वहीं, एक शव का पोस्टमार्टम लंबित था और उसके परिजन बेसब्री से शव की प्रक्रिया पूरी होने की प्रतीक्षा कर रहे थे सीडीओ ने मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोकने के आदेश दिए और सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को दूर करें और कार्यप्रणाली को सुधारें। सीडीओ ने साफ शब्दों में कहा कि इस प्रकार की लापरवाही अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें