November 2, 2026 9:49 pm

प्लॉट दिलाने के नाम 16 लाख की धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 4 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

थाना माडल टाउन पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर हाल आबाद मोहल्ला उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी दयानन्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक में भेज दिया है।

 

जांचकर्ता के मुताबिक गत वर्ष 12 अक्टूबर को पश्चिमी विहार दिल्ली निवासी अजीत सिंह ने बताया था कि उसके पास उत्तम नगर निवासी दयानंद बतौर चालक नौकरी करता था। वर्ष 2013 में उसने बताया कि उसका उत्तम नगर में एक प्लॉट है, जिसे वह बेचना चाहता है। प्लॉट का उसने फुल एंड फाइनल एग्रीमेंट कराया हुआ है।

 

उसने प्लॉट खरीदने के लिए दयानंद के साथ सौदा कर लिया। उसके साथ एक और व्यक्ति मिला हुआ था। उसने शुरू में दयानंद को 6 लाख और बाद में 10 लाख रुपये दिए थे। जो उसने पटवारी से पूछताछ की तो उसे पता चला कि जमीन का इंतकाल ही रद्द हो चुका है। आरोपी दयानंद ने उसे गुमराह करते हुए उससे 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर हाल आबाद मोहल्ला उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी दयानन्द को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें