November 2, 2026 10:26 pm

पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने विधायक लक्ष्मण यादव पर जड़ा गंभीर आरोप; इस्तीफे देने की मांग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

* रेवाड़ी, 19 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

पाकिस्तान के साथ बने हालात के बाद गत 10 मई को जिले में ड्रोन उड़ाने पर लगी पूर्ण पाबंदी के बावजूद विधायक लक्ष्मण यादव के सफाई अभियान में ड्रोन उड़वाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि युद्ध जैसी गंभीर स्थिति में, जब पूरे देश में सुरक्षा के कड़े नियम लागू हैं, तब एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह के नियमों का उल्लंघन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जनता के विश्वास को भी ठेस पहुँचाता है। लक्ष्मण यादव को इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए और प्रशासन को इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

चिरंजीव राव ने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा विधायक को नियमों और कानूनों की कोई परवाह नहीं है। उन्हें यह समझना चाहिए कि जनप्रतिनिधि होने के नाते, उन्हें जनता के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए, न कि नियमों का उल्लंघन करना चाहिए। इस घटना से जनता में आक्रोश है और वे विधायक के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस घटना से जनता में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। लोगों को डर है कि अगर एक जनप्रतिनिधि इस तरह के नियमों का उल्लंघन कर सकता है, तो कल को कोई दुश्मन देश भी ड्रोन उड़ाकर जासूसी कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। विधायक लक्ष्मण यादव ने तो गैर जिम्मेदाराना कार्य किया ही तो दूसरी तरफ प्रशासन भी आंख मूंद कर बैठा रहा। हालांकि कुछ जागरूक लोगों ने इस बारे में प्रशासन को अवगत भी कराया है, लेकिन कार्रवाई करने की हिम्मत किसी की नहीं हो रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें