November 2, 2026 8:04 pm

गोला कॉरिडोर निर्माण को मिली रफ्तार: एडीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्ती*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, धार्मिक नगरी छोटी काशी, गोला गोकर्णनाथ में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जुड़े महत्वाकांक्षी गोला कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। रविवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अभियंता विवेक बाजपेई को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। एडीएम ने कहा कि गोला कॉरिडोर परियोजना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि स्थानीय विकास और पर्यटन को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार भी उपस्थित रहे।

 

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें