रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*रीवा* शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का बहुमूल्य आभूषणों (सोना-चांदी) से भरा बैग गुम हो गया था। जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली, CSP रितु उपाध्याय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने टीम के साथ तेजी से तलाश शुरू की।
पुलिस ने संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। महज कुछ घंटों की मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिली और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बैग सही-सलामत उसके मालिक को सौंप दिया गया, जिसने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। यह कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता और CSP रितु उपाध्याय के कुशल निर्देशन का प्रमाण है।
Views: 125











