November 2, 2026 10:24 pm

कैप्टन अजय यादव ने डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर जताई नाराजगी* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

* रेवाड़ी 17 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई है, जिसमें कहा गया कि देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि यह देश की सेना का अपमान किया गया है। इसे हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा। इस बयान से भाजपा की सेना के प्रति सोच उजागर होती है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा के मंत्री विजय शाह ने सार्वजनिक समारोह में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। कार्यक्रम में मंत्री शाह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा- जिन आंतकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए, हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हीं (आंतकियों) की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करा दी। इसके अलावा भी मंत्री शाह ने अपने बयान में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था। जिससे भाजपा की सोच और मंशा का साथ पता चलता है। दूसरी तरफ भाजपा अपने नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाय उनको बचाने में लगी है। आखिर भाजपा देश की सुरक्षा एजेंसी का मनोबल क्यों गिरा रही है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध में जहां पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ था और सभी राजनैतिक पार्टियों ने कहा देश एक जुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा था लेकिन महबूबा मुफ़्ती का पाकिस्तान के साथ प्रेम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है पाकिस्तान की भाषा बोल रही है उन्होंने सिंधु जल संधि स्थगित करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। महबूबा मुफ्ती ने बोला है नदियों के पानी पर पाकिस्तान का अधिकार, पानी को हम युद्ध का हथियार नहीं बना सकते। जिससे पता चलता है कि महबूबा मुफ्ती को अपने देश की चिंता कम दूसरों की ज़्यादा है। उनका एक भी बयान तब नहीं आया जब इतनी बहनों के सिंदूर मिटा दिए गए। निर्दोष, निहत्थे लोगों को मार दिया गया। आज उन्हें पानी की चिंता हो गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें