रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संदिग्ध स्थिति में महिला का फांसी पर लटका मिला शव
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
उरई ,जालौन । थाना कोतवाली उरई अंतर्गत 38 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है ।
सदर कोतवाली उरई अंतर्गत राठ रोड मोनी मंदिर के पीछे लाली पत्नी हेमंत विश्वकर्मा उम्र लगभग 38 वर्ष का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला है । सूचना पाकर कोतवाली उरई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त घटना की सूचना मंगलवार को ही शाम 6:35 बजे मायके पक्ष को दी गई । सूचना पाकर जब मायके पक्ष के लोग लहार (भिंड) से उरई आए तो उन्होंने ससुरालयों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका लाली का मायका भिंड जिला अंतर्गत लहार के वार्ड नंबर 1 न्यू नगर पालिका के सामने (पचपेड़ा) में है। वर्ष 2007 में मृतका के पिता रमेश चंद्र ने हिंदू रीति रिवाज के साथ यथाशक्ति दहेज देकर अपनी पुत्री लाली को उरई के लिए विदा किया था लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया दोनों पक्षों में विवाद के चलते कई बार सामाजिक पंचायतें भी हुई लेकिन कोई निष्कर्ष ना निकलने पर मामला न्यायालय तक पहुंचा। मृतका के भाई नरेन्द्र झा ने बताया कि मेरी बहन लाली की जब से शादी हुई है उसे अपनी ससुराल में कभी सुखचैन नहीं मिला। अन्तोगत्वा मंगलवार की शाम मेरी बहन की हत्या कर आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया । मृतका लाली देवी के एक 13 वर्षीय पुत्र नितिन विश्वकर्मा है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है एवं वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।











