November 2, 2026 10:41 pm

आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व चिरंजीव रावस्वामी अवधेशानंद महाराज के पास

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 14 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

ऋषिकेश, सीताराम जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर, सीताराम जी आश्रम ऋषिकेश में एक भव्य हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरियाणा से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, उनकी धर्मपत्नी शकुंतला यादव, उनके पुत्र अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हजारों भक्तों ने इस पावन अवसर पर सीताराम जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा।

स्वामी अवधेशानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में सीताराम जी महाराज के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीताराम जी महाराज एक महान संत और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में समर्पित कर दिया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने भी सीताराम महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने सीताराम जी महाराज एवं अवधेशानंद महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सीताराम जी महाराज एक महान संत और समाज सुधारक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज उनकी पुण्यतिथि पर, मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मुझे खुशी है कि आज हजारों भक्तों ने इस पावन अवसर पर उन्हें याद किया। मैं, स्वामी अवधेशानंद जी महाराज और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी का भी आभारी हूँ, जिन्होंने मेरे कहने पर इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कैप्टन अजय सिंह यादव की धर्मपत्नी एवं शांति देवी एजुकेशनल ट्रस्ट की चेयरपर्सन शकुंतला यादव जी ने कहा की आज का दिन हमारे लिए बहुत ही पवित्र है। सीताराम जी महाराज की पुण्यतिथि पर, हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्वामी अवधेशानंद जी महाराज का आशीर्वाद पाकर हम धन्य हो गए। उनका सानिध्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वहीं चिरंजीव राव ने कहा कि आज हम सब यहाँ सीताराम जी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उनका जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाता है। स्वामी अवधेशानंद जी महाराज का आशीर्वाद हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें