November 2, 2026 10:46 pm

इधर उधर कूड़ा,कचरा फेंका तो कटेगा चालान  रेवाड़ी, 13 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला कि अनाज मंडियों में सफाई व्यवस्था निरंतर दुरूस्त रखते हुए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी रूप से मंडियों में गंदगी नजर न आए इसके लिए मॉनिटरिंग की जाए। यह निर्देश डीसी अभिषेक मीणा ने दिए। वे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

डीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी रेवाड़ी में प्रतिदिन रोड और शेड में सफाई की व्यवस्था रखी जाए। अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद प्रक्रिया उपरांत उठान शीघ्र करवाने के निर्देश डीसी ने संबंधित खरीद एजेंसी को दिए। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी सहित आढ़ती अनाज मंडी में अपने-अपने स्थान पर साफ-सफाई रखें और कूड़ा करकट मंडी परिसर में किसी भी क्षेत्र में न फैलाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी द्वारा मंडियों में सुविधा अनुसार कार्य किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि मंडी परिसर में कोई दुकानदार कूड़ा डस्टबिन में नहीं डालता है या इधर-उधर डालता है तो उनका चालान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी में सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई भी रखी जाए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्ट करना शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन शाम को गाड़ी डस्टबिन से कचरा उठाने का कार्य करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी में किसी प्रकार की अवैध पार्किंग न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा, यदि मंडी में व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंडियों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित हो।

बैठक में जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह व सीटीएम प्रीति रावत सहित मार्केट कमेटी सचिव व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें