बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एंव प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 11.05.2025 दिन रविवार को बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 परमात्मा मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम के साथ रात्रिगस्त में देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम में टोला सिवान राय में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम चक्की चाँददीयर में स्थित अंग्रेजी/बीयर की दुकान के पीछे अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापी व सेल्समैन मिलकर तीन प्लास्टिक की बोरी में अंग्रेजी शराब रखकर दुकान के पीछे झाड़ी में छुपाकर रखे है। जिसको बेचने के लिए बिहार राज्य भेजने वाले है, पुलिस टीम मुखविर के बताए गए स्थान से कुल तीन बोरी प्लास्टिक बरामद हुई । जिसमे से दो बोरी में 18 पेटी 8 पीएम फ्रूटी व एक बोरी में छः पेटी 8 पीएम फ्रूटी व तीन पेटी ऑफिसर चॉइस बरामद हुई, कुल 27 पेटी बरामद हुई, प्रत्येक पेटी को खोलकर चेक किया गया तो प्रत्येक पेटी में 48 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, 8 पीएम की पेटी में कुल 1152 अदद फ्रूटी बरामद हुई तथा ऑफिसर चॉइस की कुल 144 अदद फ्रूटी बरामद हुई। कुल 233.28 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे नियमानुसार पुलिस ने कब्जा में लिया तथा उक्त बरामदगी के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बैरिया जनपद बलिया बनाम अनुज्ञापी कुन्दन सिंह व सेल्समैन (नाम पता अज्ञात) के पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!










