November 2, 2026 10:31 pm

मुख्यमंत्री ने रीवा सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

नागरिकों को नगर निगम की सेवाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ

 

रीवा 04 मई 2025. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित माय रीवा सिटीजन ऐप का रिमोट की बटन दबाकर शुभारंभ किया। यह ऐप नागरिकों की सेवा में एक स्मार्ट पहल है। जिसके माध्यम से रीवा के नागरिक नगर निगम की सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा माय रीवा सिटीजन ऐप से संबंधित निर्मित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।माय रीवा सिटीजन ऐप में शिकायत पंजीकरण, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, नाली, सड़क, सीवरेज, पेयजल सहित सेवा ट्रैकिंग और समाधान स्थिति को देखा जा सकेगा। इसके माध्यम से आमजन सुझाव, फीडबैक प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, सम्पत्तिकर, जलकर भुगतान, अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र व ई चालान सहित अन्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। ऐप में शिकायत के साथ फोटो अपलोड करने, गूगल मैप आधारित स्थान चिन्हांकन, वन स्टाप प्लेट फार्म में शिकायतों, सेवाएँ, सरल व पारदर्शी इंटरफेस, डैशबोर्ड तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण आदि की सुविधा भी रहेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें