November 2, 2026 10:46 pm

लखीमपुर खीरी : संकटा देवी चौराहे पर जिले की पहली ट्रैफिक लाइट का फीता काटकर शुभारंभ हुआ* 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लखीमपुर खीरी 02 मई। जिले के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की दूरदर्शी सोच और अभिनव पहल ‘जोन ऑफ एक्सीलेंस’ के तहत संकटा देवी चौराहे पर जिले की पहली ट्रैफिक लाइट का शुभारंभ हुआ। यह केवल एक ट्रैफिक सिग्नल नहीं, बल्कि लखीमपुर खीरी को स्मार्ट और सुरक्षित शहरों की दिशा में ले जाने वाला पहला कदम है शुक्रवार को विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक शिवम् कुमार, ईई PWD अनिल यादव, केके झा, ईओ संजय कुमार की मौजूदगी में संकटा देवी के ट्रैफिक सिग्नल का फीता काटकर शुभारंभ किया विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि यह ट्रैफिक लाइट सिर्फ एक मशीन नहीं, सुरक्षा, अनुशासन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने लखीमपुर को स्मार्ट शहरों की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका की टीम को बधाई दी। नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करें और इस बदलाव का हिस्सा बनें डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आज हम सिर्फ एक ट्रैफिक लाइट का उद्घाटन नहीं कर रहे, बल्कि एक नई सोच, एक नई शुरुआत का स्वागत कर रहे हैं। संकटा देवी चौराहे पर लगी यह जिले की पहली स्वचालित ट्रैफिक लाइट, ‘जोन ऑफ एक्सीलेंस’ की दिशा में हमारा पहला ठोस कदम है। हमारा उद्देश्य है कि सड़क सुरक्षा बढ़े, यातायात सुगम हो, और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।अब यह चौराहा केवल भीड़ का हिस्सा नहीं, नियम और अनुशासन का प्रतीक बनेगा सड़कें तभी सुरक्षित होंगी, जब हम जिम्मेदार होंगे : एसपी एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आज लखीमपुर खीरी ने ट्रैफिक अनुशासन की ओर पहला स्मार्ट कदम बढ़ाया है। यह ट्रैफिक लाइट सिर्फ लाल, पीली और हरी नहीं। यह नियम, संयम और सुरक्षा की रौशनी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे अपनाएं, सिग्नल पर रुकें ताकि जिंदगी आगे बढ़े, सुरक्षित रास्ते से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने कहा कि आज की यह ट्रैफिक लाइट सिर्फ एक सिग्नल नहीं, एक संदेश है कि लखीमपुर अब बदल रहा है। सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन यही हमारे शहर का भविष्य है। नगर पालिका की ओर से हम संकल्प लेते हैं कि हर गली, हर चौराहा अब स्मार्ट और सुरक्षित होगा। आइए, नियमों को अपनाएं और बदलाव का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के अंत में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यापित किया।

*लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें