November 2, 2026 9:40 pm

जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण में 48 कर्मचारी मिले अनुपस्थित,

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

वेतन रोकने व स्पष्टीकरण के निर्देश

 

जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी उरई, अधिशासी अभियंता प्रथम निरीक्षण मिले नदारत*

 

उरई, जालौन। जिलाधिकारी जालौन ने सुबह 10:10 बजे जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण में 48 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सुबह विभिन्न कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । सबसे पहले प्रांतीय खंड कार्यालय पहुँचे, जहाँ 09 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। लोक निर्माण विभाग प्रथम में 11, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित 11 कर्मचारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 02, नगर पालिका परिषद उरई में अधिशासी अधिकारी सहित राम अचल कुरील समेत 08, तथा विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय उरई में अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ सहित 07 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।

प्रांतीय खंड कार्यालय में टूटी हुई कुर्सियाँ, गंदगी और सामान के अनुचित रखरखाव पर नाराज़गी जताते हुए जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, रंगाई पुताई और समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद उरई में स्थापित डेडीकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया संतोषजनक नहीं पाई गई। तैनात कर्मचारी कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिखा सके। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण हेतु एक रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, समय, दिनांक एवं निस्तारण की स्थिति का विवरण दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और इस अवधि में जनता की शिकायतों का समाधान करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें