
प्राथमिक विद्यालय काकसी में हुआ स्कूल चलो अभियान का आयोजन
सहसवान उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय काकसी में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीमान प्रेमपाल सिंह द्वारा सभी ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया कि अपने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं नियमित विद्यालय उपस्थित अवश्य कराए साथ ही उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी कक्षा 5 एवं 8 पास बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए भी प्रेरित किया कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे एवं गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए यह संदेश खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया इस अवसर पर विकास क्षेत्र के पूर्व ए आर पी टीम श्री संजीव सक्सेना रमेश चंद्र मोहम्मद मोहसिन धर्मपाल मनीष शर्मा चेतन शर्मा दामोदर सिंह के के गौतम समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र कुमार सोमवीर सिंह अरविंद चौधरी मुनीश कुमार एवं प्रभादेवी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया
जितेन्द्र कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश











