November 2, 2026 10:24 pm

बीएससी छात्रा ने पंखे के सहारे फांसी पर झूल कर ली आत्महत्या*

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*सगाई के दिन प्रेमी ने पिता को मारा था चाकू कहा था- शादी हुई तो कर दूंगा पूरा परिवार खत्म*

माधौगढ़,जालौन। प्रेम प्रसंग व शादी के संबंध में उपजे अंतर्कलह से क्षुब्ध होकर बीएससी की छात्रा ने बंद कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर झूलकर आत्महत्या करनी है ।
माधौगढ़ कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला पटेल नगर निवासी शीतल दोहरे उम्र लगभग 22 वर्ष का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजनों का कहना है कि शीतल की 17 मई को शादी होनी थी। लेकिन अफेयर की बात पता चलने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी। इसके बाद से शीतल ने खाना-पीना छोड़ दिया था। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है।
मृतका की भाभी ज्योति ने बताया- शीतल का मोहल्ले के लड़के विवेक से अफेयर था। विवेक ठाकुर जाति का है। वह मेरी ननद को धमकी देता था कि यदि तुमने और कहीं शादी कर ली तो उसे और उसके घर के लोगों को भी मार डालेगा। जब शीतल की सगाई हुई थी, विवेक ने मेरे ससुर (शीतल के पिता) पर चाकू से हमला किया था।
प्राप्त विवरण के अनुसार माधौगढ़ के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले बृजमोहन दोहरे की बेटी शीतल ने शनिवार शाम को अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर पंखे पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तो उसकी भाभी ज्योति कमरे गईं। शीतल को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ीं। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां गेंदा रानी, भाई किसन और भाभी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

*प्रेम प्रसंग के कारण बढ़ा तनाव*

घटना की तह जाने पर प्रथम दृष्टया जो मामला प्रकाश में आया उसके अनुसार शीतल का मोहल्ले के ही एक युवक विवेक से अफेयर चल रहा था। विवेक का शीतल के घर आना-जाना भी था। लेकिन, हाल ही में विवेक को पता चला कि शीतल की शादी तय हो गई है। इसके बाद वह नाराज हो गया।
25 अप्रैल को विवेक शीतल के घर पहुंचा। वहां उसका शीतल के पिता बृजमोहन से झगड़ा हो गया। इस मामले में बृजमोहन ने पुलिस से भी शिकायत कर दी। पुलिस ने विवेक को थाने बुलाकर पूछताछ की। हालांकि, शीतल ने अपने पिता को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हो गया। इसके तहत विवेक ने शीतल से सभी संबंध खत्म करने की बात मान ली थी। ऐसा लग रहा था कि कि मामला शांत हो गया है, लेकिन शनिवार को शीतल ने अचानक सुसाइड कर लिया।

*भाभी ने कहा- विवेक ने धमकाया था कि पूरे परिवार को मार डालूंगा*

शीतल की भाभी ज्योति ने बताया- विवेक ठाकुर जाति का है और वो उसकी ननद को धमकी देता था कि उसे मार डालेगा, घर के सभी लोगों को मार डालेगा। विवेक की धमकी की वजह से 17 मई को होने वाली ननद की शादी टूट गई थी।
सगाई छूटने की वजह से शीतल ने खाना-पीना छोड़ दिया था। आज शनिवार को शीतल की मां घर से बाहर गई थीं। घर पर केवल उसकी भाभी ज्योती और शीतल थे। ज्योती अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान ननद शीतल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुमान लगाया जाता है कि सगाई टूटने की वजह से उसने यह कदम उठाया।
शीतल की भाभी ज्योति ने बताया- विवेक ठाकुर जाति का है और वो उसकी ननद को धमकी देता था।

*काफी समय से चल रहा था अफेयर*

स्थानीय लोगों ने दबी जवान से बताया कि शीतल और विवेक के बीच पिछले कई साल से अफेयर था। दोनों के बीच आपसी मेल-जोल आम बात थी। लेकिन, शीतल के परिजनों ने किसी अन्य परिवार में उसकी शादी तय कर दी थी। इसी कारण विवेक नाराज था। उसने कई बार शीतल को धमकी भी दी थी। हालांकि परिजनों ने विवेक के खिलाफ कार्रवाई कराई थी और समझौता भी हुआ था। लेकिन शीतल इस घटनाक्रम से मानसिक रूप से टूट चुकी थी।
माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया- दोनों परिवारों के बीच समझौता हो चुका था। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस को परिजनों ने ही आत्महत्या की जानकारी दी थी। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें