November 2, 2026 11:11 pm

श्रीराम शाखा की नई कार्यकारिणी का चयन

रेवाड़ी, 28 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी
भारत विकास परिषद की श्रीराम शाखा की बैठक का आयोजन शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हिंदुओं के लिए 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात वर्ष 2025–26 हेतु नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। गत माह चयनित हुए शाखा के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, सचिव सचिन सिंघल, वित्त सचिव सीए अमन गुप्ता तथा अन्य उपस्थित सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया। डॉ दीपक यादव को सेवा, सीए आकाश गौड़ को संपर्क, सीएस उमेश गोयल को पर्यावरण, सीए निधि गौतम को संस्कार, डॉ नीरज यादव को महिला संयोजक का दायित्व दिया गया।
सह सचिव के लिए सीए कश्यप गुप्ता, सह वित्त सचिव के लिए सीए आशीष गुप्ता, सह महिला संयोजिका के लिए मानसी अरोड़ा, रक्तदान प्रकल्प के संयोजक के लिए नरेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य जांच प्रकल्प के संयोजक के रूप में डॉ दिनेश वर्मा तथा डिजिटल ऐप व्यवस्थापक हेतु राहुल जैन को चुना गया।
बैठक में आने वाले वर्ष में किए जाने वाले विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यों के बारे में चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया तथा उनकी रूपरेखा बनाई गई व विभिन्न सदस्यों को इन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी का धन्यवाद किया तथा नई कार्यकारिणी को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए शुभकामनाएं दी। नए चुने गए दायित्वधारियों ने सभी को धन्यवाद दिया तथा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
बैठक में शाखा संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल के अतिरिक्त डॉ प्रशांत यादव, मोहित गोयल, सीए सुमित सतीजा आदि उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें