November 2, 2026 10:29 pm

प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 30 अप्रैल को गांव कंवाली में*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*रेवाड़ी, 28 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी
जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से बुधवार, 30 अप्रैल को जिला के गांव कंवाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नगराधीश प्रीति रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरन्तर किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।
——–

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें