November 2, 2026 9:46 pm

पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रामपुरा, जालौन। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म के आधार पर निर्दोष पर्यटकों की क्रूरता पूर्वक हत्या किए जाने का विरोध पूरे देश में जगह-जगह हो रहा है। आज जालौन के रामपुरा नगर में हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित एवं हिंदुत्व विचारधारा के लोगों ने मुख्य मार्गों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया एवं महाराणा प्रताप चौक पर एकजुट हो पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद का खात्मा हो के नारों के साथ आतंकबाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अवधबिहरी गुप्ता, रमाकांत सोनी टीहर, रामकुमार नावर , सचिन सोनी, सत्येंद्र राजावत, रविन्द्र सिंह सिद्धपुरा, विक्रम सोनी ,बलराज याज्ञिक, संतोष प्रजापति, बृजेश प्रजापति, सुनील पाठक, मोनू दुबे, मयंक चतुर्वेदी, अशोक खटीक, मनीष कर्रा, कार्तिकेय दुबे सहित सेकड़ो सनातनी उपस्थिति रहे।

PNP NEWS से रिपोर्टर रितिक कुमार की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें