November 2, 2026 8:48 pm

यथार्थ दीक्षित ने बढ़ाया लखीमपुर खीरी का मान, यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता राम मोहन गुप्त ‘अमर’ ने लिखी प्रेरणादायक कविता ‘यथार्थ जीवन की चाह’*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जिले के सिकटिहा कॉलोनी निवासी यथार्थ दीक्षित ने प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस असाधारण सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है, माता-पिता, परिजन, मित्र और गुरुजन सभी इस उपलब्धि पर गर्वित महसूस कर रहे हैं यथार्थ की सफलता की खुशी में उनके सम्मान में कवि राम मोहन गुप्त ‘अमर’ ने एक विशेष कविता “यथार्थ जीवन की चाह” लिखी है, जिसमें उनके परिश्रम, परिवार का सहयोग और सफलता की कहानी को सुंदर शब्दों में पिरोया गया है कविता की कुछ प्रेरणास्पद पंक्तियाँ बचपन से जो सोंचा तय लक्ष्य उसी पथ पर चल कर ‘विनीत’ प्रेरणा ‘संतोष’ संग ‘दीक्षित’ हो लक्ष्य भेद लिया बढ़ कर यथार्थ’ ने अथक परिश्रम से कर ली यथार्थ निज जीवन की चाह.कविता में माता-पिता के योगदान, पत्नी डा. वर्तिका का साथ, और सामाजिक सहयोग का भी उल्लेख किया गया है। इस रचना में उनके जीवन के संघर्ष और सफलता के क्षणों को हृदयस्पर्शी रूप में प्रस्तुत किया गया है राम मोहन गुप्त ‘अमर’ ने कविता के माध्यम से यथार्थ को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कविता न सिर्फ यथार्थ की कहानी है, बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाला संदेश भी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें