Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*रीवा*। महिला थाना प्रभारी रही निशा मिश्रा का विदाई समारोह बुधवार को महिला थाना परिसर में गरिमामयी माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
थाना प्रभारी निशा मिश्रा को हाल ही में अजाक थाने में नई पदस्थापना मिली है, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अपने विदाई संबोधन में निशा मिश्रा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि महिला थाना में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा, “रीवा की जनता और सहयोगी अधिकारियों से जो सहयोग मिला, वह मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। मैं उम्मीद करती हूँ कि आगे भी इसी तरह सेवा का अवसर मिलता रहेगा।”
विदाई समारोह के दौरान उनके सहकर्मियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं
Views: 176











