November 2, 2026 10:34 pm

पहलगाम आतंकी हमले के प्रति आक्रोश एवं शोक संवेदना के साथ दी श्रद्धांजलि*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 24 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक शोकसभा आयोजित की गई विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने बताया कि 22 अप्रैल, पृथ्वी दिवस के दिन पूरी पृथ्वी पर मानवता को झकझोरने वाली आतंकी घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई। जिसमें लोगों के धर्म पूछ-पूछकर, लोगों को टारगेट बनाकर 26 हिन्दुओं की हृदय विदारक हत्या कर दी गई। जिसमें दो विदेश सैलानी भी शामिल थे पहलगाम की इस आतंकी हमले की खबर सुनकर हम सभी स्तब्ध हैं और अत्यन्त दुःखी हैं। शहीद हुए लोगों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। सरकार से अनुरोध है कि इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकवादियों को ऐसी कड़ी सजा दिलायें जो आगे के लिए नजीर बन जाये और घाटी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रहे।
हम सभी उन दिवगंत लोगों के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हैं उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनके परिवारीजनों को इतना साहस और धैर्य प्रदान करें कि वे इस असीम दुःख को सह सकें। सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन दिवंगत जनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें