November 2, 2026 10:41 pm

लखीमपुर खीरी : ढखेरवा के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं लगाए जमकर नारे*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

22 मार्च दिन मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में शहीद हुए पर्यटकों के इस दुखद घड़ी में गुरुवार शाम ढखेरवा चौराहे के व्यापारियों ने जय गुरुदेव मार्केट से कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत जिंदाबाद, मोदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, के जमकर नारे लगाते हुए चौराहे पर स्थित डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने शहीद पर्यटकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा को शांति मिले इसलिए 2 मिनट का मौन रख पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया l व्यापार मंडल के नेतृत्व में संपन्न कराए गए उपरोक्त कार्यक्रम समाजसेवी कमलेश वर्मा के अलावा व्यापार मंडल के कुलदीप बरनवाल, अटल मनार, अभिषेक पांडे, संतोष कुमार, उपेंद्र वर्मा, विनीत वर्मा, राजकुमार, बृजेश बरनवाल, संतोष मौर्य, डॉ अनिल मौर्य, सुनील कुमार, छत्रपाल जयसवाल, बलराम जयसवाल, विनीत जायसवाल, प्रधान पुत्र रमाकांत, मुनेश पटवा, कौशल किशोर पटवा, प्रमोद वर्मा, आलोक जयसवाल, संजय कश्यप, सुनील पटवा, और पत्रकार शाहिद लखाही, रामसजीवन प्रजापति व शंकर चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें