November 2, 2026 7:56 pm

लखीमपुर में बाढ़ रोकने की बड़ी तैयारी – CM योगी के हस्तक्षेप से मिली मंजूरी और बजट*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल की खास रिपोर्ट*

लखीमपुर खीरी : जिले के निघासन क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने घाघी नाले पर बन रहे बंधा और निर्माणाधीन रपटा पुलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूर्ण किए जाएं, ताकि बाढ़ की स्थिति से पहले ही सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए जा सकें निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने बंधा निर्माण का विरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए.उल्लेखनीय है कि घाघी नाले पर बंधा निर्माण एवं अन्य बाढ़ राहत कार्यों को लेकर भाजपा प्रदेश संयोजक व झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह तथा निघासन नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने लगातार प्रयास किए. दोनों जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस गंभीर समस्या को उठाया था.जिसके बाद शासन ने परियोजना को स्वीकृति दी और बजट भी जारी किया गया. स्थानीय जनता को उम्मीद है कि प्रशासनिक निगरानी और जनप्रतिनिधियों की पहल से इस बार क्षेत्र को बाढ़ की त्रासदी से काफी हद तक राहत मिलेगी निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा, भाजपा नेता राजा राजराजेश्वर सिंह, निघासन चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य, प्रमुख किसान नेता बक्शीस सिंह और अमित सिंह मौजूद रहे. इसके अलावा एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन शोभित कुशवाहा, एसडीओ समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें