November 2, 2026 11:10 pm

रेवाड़ी में ट्रक व मोबाइल लूटने वाला 5वा युवक गिरफ़्तार

रेवाड़ी में ट्रक व मोबाइल लूटने वाला 5वा युवक काबू रेवाड़ी – रिपोर्टर दीपक तिवारी -पांच साल से फरार लूट का आरोपी लिया रिमांड पर करीब पाचं साल पहले धारूहेड़ा में क्लीनर को बंधकर बनाकर की थी
रेवाड़ी के थाना धारूहेड़ा सेक्टर छह पुलिस ने करीब पांच पहले हुई लूट के मामले में एक बडी सफलता मिली है। टीम ने ट्रक के परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक व मोबाइल लूटने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान जिला फरीदाबाद के नंगला इन्कलेव निवासी प्रेम के रूप में हुई है। जबकि इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।5 साल पुरानी है वारदात: सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि जिला भिवानी के गांव कैरू निवासी सतीश ने बताया था कि 8 जुलाई 2019 की रात को अपने ट्रक को धारूहेडा सोहना रोड पर शर्मा फर्नीचर के नजदीक खडा कर ट्रक में अपने हेल्पर नवनीश को छोड कर किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चला गया था। सुबह उसका हेल्पर नवनीश उसके पास आया। उसने बताया कि एक ईको गाडी में पांच लोग सवार होकर आए और उसे बंधक बनाकर ईको गाडी में डाल लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल व ट्रक की चाबी छीन ली और ट्रक को लेकर फरार हो गए। उसके बाद आरोपी उसे सोहना घाटी के पास हाथ पैर बांधकर डाल गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपित पवन, जोगिन्द्र, लेखराम व देवेन्द्र उर्फ भूरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले मास्टर मांइड आरोपित जिला फरीदाबाद के नंगला इन्कलेव निवासी प्रेम को काबू करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें