Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्टर अब्दुल शफीक खान
आगर-मालवा, 23 अप्रैल/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान मे आज सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपर वाईजर के पद पर भर्ती हेतु केम्प का आयोजन आजीविका भवन नलखेडा मे किया गया।
इस केंप मे कुल 21 आवेदको ने पंजीयन कराया एवं 6 आवेदको का प्रांरभिक चयन किया गया। केंम्प मे चैकमेट कंपनी के भर्ती अधिकारी रणछोड परमार , म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री जिला प्रबंघक श्री बलवंत चैहान, विकासखंड नलखेडा से श्री शिव कुमार खटिक एवं श्री कालू सिंह बामनिया तथा स्टॉफ व जिला रोजगार कार्यालय से श्री संजीव पाटिल उपस्थित रहे।
आगर में 24 अप्रैल को लगेगा कैम्प
सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर भर्ती के लि24 अप्रैल को जनपद आगर में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रह सकते है।











