November 2, 2026 10:27 pm

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया , नगरायुक्त को ज्ञापन दिया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाहजहांपुर । महानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि रोशनी गोदाम प्रभारी ट्रैक्टर में पेट्रोल की चोरी कर रहे हैं खराब जेसीबी की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनवाए जा रहे हैं साथ ही सामान को अधिक कीमत पर खरीदा जा रहा है शहर में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति खराब है नाले कूड़े से भरे हुए हैं मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है इससे डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भी नगर निगम वाटर और हाउस टैक्स वसूल रहा है सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं रेती रोड स्थित संजय स्कूल, बरेली मोड़ स्थित एसएस कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पास स्पीड ब्रेकर नहीं हैं आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं बारिश के मौसम में सदर बाजार, स्टेशन रोड और घंटाघर के पास जलभराव की समस्या बनी रहती है कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन करेंगे ।

PNP NEWS  से रिपोर्टर वीर पल की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें