November 2, 2026 10:42 pm

पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर नए पेड़ पौधों का वृक्षारोपण एवं सभी पेड़ पौधों को बचाने के लिए जल वितरण कार्यक्रम

। रिपोर्टर दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर परिषद क्षेत्र भिवाड़ी के क़ाहिराणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिलेकिसो फुटवियर कंपनी के नजदीक दोनों तरफ रोड के किनारे किनारे और डिवाइडर पर पवित्र ह्रदय NGO और रिलैक्सो कंपनी के सहयोग से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी एक्ट के तहत, सामाजिक उत्तरदायित्व समझते हुए, पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर, डिवाइडर पर लगाए हुए पेड़ पौधे का, पवित्र ह्रदय और उनके कर्मचारियों के द्वारा, नए पौधों का वृक्षारोपण, डिवाइडर पर लगे हुए सभी पौधों में, टैंकर से पानी मंगवा करके, सभी पौधों का सिंचाई किया गया,
नगर परिषद क्षेत्र में, शुद्ध वातावरण के लिए पवित्र ह्रदय NGO और रिलैक्सो कंपनी के तरफ से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत, समाज के कल्याण के लिए, वातावरण को पवित्र बनाने के लिए पवित्र NGO के द्वारा, जन कल्याण के लिए शुद्ध पवित्र वातावरण बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पवित्र ह्रदय एनजीओ के सभी कर्मचारी, पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर सभी ने अपना अमूल्य योगदान देकर, पृथ्वी को शुद्ध वातावरण बनाने के लिए संरक्षित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है,
जिससे पृथ्वी पर निवास कर रहे सभी जीव जंतु, पशु पक्षी मानव सभी शुद्ध वातावरण में जीवित रह सके विचरण कर सकें, इसके लिए पवित्र ह्रदय एनजीओ के द्वारा प्रयास किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में पवित्र ह्रदय एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी जी ने कहा कि हम सभी को मिल करके अपने पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए शुद्ध वातावरण बनाने के लिए, अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए, और उसका समय-समय पर रखरखाव करके, पेड़ पौधों को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी जी, आदरणीय मोहम्मद मजीद जी ठेकेदार जी,और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें