नित्यानंद सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। यूपी में अवैध रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार एक अप्रैल से वेरिफिशन अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश भर के ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों को एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सत्यापन कराया जाएगा। यह अभियान हर जिले में शुरू किया गया है।इसके बाद बिना वेरिफिकेशन वाले ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जनपद बलिया के बैरिया क्षेत्र में कोई असर नहीं दिख रहा है। प्रशासन चाहे लाख दावा कर ले बैरिया में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, कम उम्र वाले नाबालिक बच्चे सड़क पर फराटे मार रहे हैं। जिससे दुर्घटनाएं एवं अपराध बढ़ती जा रही है।शासन के निर्देश के बाद बैरिया नगर पंचायत से कुछ ई रिक्शा वाले का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके अवेजी में ई रिक्शा चालकों के अनुसार पहले ₹70 लिया जा रहा

था। इसके बाद 100 रुपये फिर बढ़कर 150 रुपया लिया जा रहा है।एव उनकी रूट निर्धारित किया जा रहा है। लेकिन इस रूट का भी कोई मतलब नहीं है। ई रिक्शा वाले बताया कि किसी कलर के पट्टी लगाने के बाद किसी रूट पर ई रिक्शा जा रहे हैं।
इस संबंध में क्षेत्राधिकार मोहम्मद फहीम से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी विभाग द्वारा रूट निर्धारित नहीं हुआ है। इस पर योजना बना रही है। एवं लोगों को जागरूक किया जा रहा है की नाबालिक बच्चे एवं बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन सड़क पर ना चलाया जाए। यदि नगर पंचायत द्वारा रूट निर्धारित किया जा रहा है तो उनके पास कोई निर्देश आया होगा। इस संबंध में मुझे मालूम नहीं है।











