रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*घटना में 2 लोगों की मौत कि खबर, आधा दर्जन लोग घायल..*
सेमरिया क्षेत्र के हरदुआ गांव के पास आज भीषण सडक हादसा हो गया, जहाँ एक तेज रफ्तार बस और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक़्कर के बाद बस पलट गई,
जानकारी के मुताबिक.. बस और बाइक कि भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों कि मौक़े पर ही मौत हो गई है, वही बस पलटने से आधा दर्जन लोग दुर्घटना में घायल हो गए है,
बस जो सेमरिया से रीवा तरफ जा रही थी, बस जैसे ही ग्राम हरदुआ के पास पहुंची वह बाइक से भिड़ गई,
घटना कि सूचना मिलते ही मौक़े पर सेमरिया सहित अन्य थानो कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, और घायलो को अस्पताल भेजवाया, फिलहाल पुलिस घटना कि जांच व आगे कि कार्यवाई कर रही है।
Views: 74











