November 2, 2026 9:46 pm

इतिहास जानने वाला ही इतिहास लिखता और बनाता है – कर्नल रावल*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*“विश्व पटल पर राम”* विषयक चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय में एक सप्ताह तक चलेगी

रीवा। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के तत्वावधान में “विश्व धरोहर दिवस” पर रीवा के हृदय स्थल पर स्थित वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय की ऐतिहासिक सुरंग में *विश्व पटल पर राम* विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल रीवा के प्रिंसिपल कर्नल अविनाश रावल ने कहा की भारत के प्राचीन, पुरातन इतिहास, सनातन धर्म परंपरा आदि को जानना सबके लिए अत्यावश्यक है। जो व्यक्ति इतिहास को जानेगा, वही इतिहास लिखेगा और इतिहास बनाएगा। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह, पर्यावरण एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल ,अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महेश चंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम मंगनवां के त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्रेयश गोखले,लोक संपर्क ब्यूरो भारत शासन के क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश मंडल, आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डॉ दीपक कुलश्रेष्ठ ,कवियित्री डॉ वर्षा सिंह, शिक्षाविद् शाहिद परवेज़ सहित नगर के गणमान्य जन एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के शुभारंभ से पूर्व पुरातत्व विभाग के अभिषेक शर्मा, शिवभरत् श्रीवास्तव, तेजबहादुर सिंह एवं जयराम पाण्डेय ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। अपने संबोधन में संयुक्त कलेक्टर श्रेयश गोखले ने विंध्यक्षेत्र के पुरातन इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। मंगनवा एसडीएम त्रिपाठीजी ने चित्रकूट में श्रीराम गमन मार्ग पर प्रकाश डाला। डॉ मुकेश येंगल ने विंध्यक्षेत्र के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, शैलचित्रों के साथ ही त्रेता व द्वापर युगों में भगवान् श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं बलराम के संबंध में बताते हुए कहा कि इन दो युगों के युगपुरुषों की विश्व भर के मूर्तीशिल्प व चित्रों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी अत्यंत दुर्लभ है। नगरवासियों को या जरूर देखनी चाहिए। सैनिक स्कूल प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल ने बताया कि सैनिक स्कूल रीवा का युवराज भवन भी वेंकट भवन के समय का बना हुआ है। उन्होंने दुर्लभ प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर ब्लाक खेल समन्वयक् विकास सोनी, दीपक शर्मा, न्यूज एंकर अंजुम बेनज़ीर, विजय विश्वकर्मा, रामचंद्र वर्मा, नीलू तिवारी, अंतिमा सिंह, रूबी द्विवेदी, प्रवीण सिंह, आशा सिंह, प्राची खान, आराधना कुशवाहा, सहित सैनिक स्कूल के कैडेट्स, विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

००००००

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें