November 2, 2026 8:50 pm

कलेक्टर ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की शून्य उपस्थिति पर स्टॉफ का रोका अप्रैल माह का वेतन

रिपोर्टर अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो जनशिक्षक निलंबित

 

आगर मालवा 19 अप्रैल। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर स्कूल का समय पर संचालन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली गई।
कलेक्टर ने हाईस्कूल आंबादेव, मिडिल स्‍कूल आंबादेव, हायर सेकेंडरी गंगापुर, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गढी का निरीक्षण किया, जहां बच्चों की उपस्थिति शून्य होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त स्कूलों के समस्त स्टाफ का अप्रैल माह का वेतन रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही जनशिक्षक प्रेम नारायण विश्वकर्मा, सज्जन सिंह गुर्जर के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश डीईओ को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर किरण बरवडे, जिला शिक्षा अधिकारी आर. सी. खंदार उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें