November 3, 2026 12:28 am

नही खुल रहा सीएचओ सेंटर, ग्रामीण परेशान

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

उरई(रामपुरा)। विकास खण्ड रामपुरा के अंतर्गत लाखो की लागत से बना स्वास्थ्य उप केंद्र/ सीएचओ सेंटर नहीं खुल रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीण इलाज के लिए परेशान हो रहे है। बुधवार को इसमें ताला लटकता नजर आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा के अंतर्गत ग्राम धूता में बना स्वास्थ्य उप केंद्र/ सीएचओ नहीं खुलने से लोगो को इलाज के लिए 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा हैं। वही शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए इन सीएचओ सेंटरों का निर्माण कराया है। लेकिन विकास खण्ड के कई सीएचओ सेंटर ऐसे हैं जो यदा कदा ही खुलते हैं। वही ग्राम धूता में बना उप केंद्र न खुलने के चलते आसपास गंदगी से पटा पड़ा हैं। अनिरुद्ध, अनिल, वीरेंद्र, अमीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र धूता में सीएचओ वर्षा की तैनाती हैं। जो कभी कभार ही सेंटर पर आती हैं। वही कई प्रकार की फोटू खींचकर अपने उच्चाधिकारियों को सेंटर पर मौजूदगी दिखाने के लिए प्रतिदिन बदल बदल कर फोटू अपलोड कर देती हैं। वही सेंटर न खुलने की वजह से गाँव व आसपास के लोगो को अपने इलाज के लिए रामपुरा, जगम्मनपुर व माधौगढ़ के लिए जाना पड़ता हैं। अगर गाँव का अस्पताल समय से खुलने लगे तो हम ग्रामीणों को इस गर्मी के मौसम में दूसरी जगहों पर न जाना पड़े। चिकित्सा अधीक्षक रामपुरा डॉ प्रदीप राजपूत ने कहा कि तत्काल प्रभाव से जांचोउपरांत कार्यवाही की जायेगी। जिससे ग्रामीणों को उनके स्वस्थ संबंधित समस्याओं के चलते कही और न भागना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें