November 2, 2026 8:07 pm

इस गलती से पकड़ा गया होने वाली सास संग फरार दामाद, गिरफ्तार होते ही बोला- हम भागे जरूर, लेकिन मेरे ससुर…

रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अलीगढ़ में अपनी ही होने वाली सास संग भागे दामाद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. 10 दिन से दोनों पुलिस को गच्चा दे रहे थे. 6 अप्रैल से ही दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे. पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई थी, लेकिन मोबाइल ऑफ होने के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही थी. इस बीच दामाद राहुल ने 16 अप्रैल यानि आज अपना मोबाइल ऑन किया. पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई.लोकेशन थी बिहार-नेपाल बॉर्डर के पास सीतामढ़ी जिले की. यहां टीकमगढ़ गांव में दोनों छिपे हुए थे. पुलिस जैसे ही उन तक पहुंचती, दोनों वहां से भी भाग निकले. लेकिन कहीं न कहीं दोनों के बीच या तो डर था या फिर दोनों भाग-भागकर अब थक चुके थे. इसलिए राहुल अपनी सास के साथ सीधे दादों थाने जा पहुंचा. वहां उसने सास के साथ सरेंडर कर दिया. राहुल दादों थानाक्षेत्र का ही रहने वाला है.

दादों थाने ने तुरंत इसकी सूचना मंडराक थाना पुलिस को दी. मंडराक थाने की पुलिस ने फिर दोनों को अरेस्ट किया और अपने साथ ले गई. वहां दोनों से पूछताछ जारी है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद नई तस्वीरें भी सामने आई हैं.
जानकारी के मुताबिक, दामाद संग भागी सास अपना देवी ने बताया- मैं पति जितेंद्र की यातनाओं से तंग आ चुकी थी. मैंने खुद राहुल से अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता करवाया था. लेकिन जितेंद्र बहुत ही शक्की मिजाज का इंसान है. वो मुझपर लांछन लगाता था. यहां तक कि राहुल से भी उसने मेरा नाम जोड़ना शुरू कर दिया. वो कहता था कि मेरे राहुल से नाजायज रिश्ते हैं. यह बात जब मैंने राहुल को बताई तो उसने मेरे दर्द को समझा. मुझे भी अच्छा लगा कि राहुल मुझे समझता है. बस फिर हम दोनों ने निर्णय किया कि हम अब हमेशा साथ रहेंगे, सास-दामाद बनकर नहीं. बल्कि, पति पत्नी बनकर.

बिहार में छिपे थे दोनों

राहुल ने कहा- हम भागकर सबसे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे. वहां होटल में रुके. हम अब साथ में ही रहना चाहते हैं. हम दोनों घर से भागे जरूर हैं, लेकिन हम दोनों के परिवारों ने जो हम पर इल्जाम लगाया है कि हम घर से गहने और लाखों का कैश लेकर भागे हैं, वो गलत हैं. हमने कोई चोरी नहीं की. बस प्यार था इसलिए भाग गए.

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. देखना होगा कि मामले में आगे और क्या-क्या खुलासे होते हैं. दोनों के घर वालों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है.
.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें