November 2, 2026 10:34 pm

यौन शोषण के आरोपों फंसे यूपी के इस IPS को लगा एक और झटका, कानपुर IIT ने किया टर्मिनेट

:  पत्रकार योगेश यादव पीएनपी न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

: कानपुर. आईआईटी कानपुर की छात्रा से यौन शोषण के मामले में फंसे एसीपी मोहसिन खान अब IIT से Ph.D नहीं कर पाएंगे. उन्हें संस्थान ने टर्मिनेट कर दिया है. IIT प्रशासन का कहना है कि ACP मोहसिन खान बिना लीव अप्रूव्ड कराए अनुपस्थित चल रहे थे.

IIT प्रशासन ने मोहसिन खान का तत्काल प्रभाव से नाम संस्थान के दस्तावेजों से हटाने के निर्देश दिए हैं. 11 अप्रैल को मोहसिन को पत्र के माध्यम से टर्मिनेशन की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन मोहसिन ने उसका कोई जवाब नहीं दिया. बता दें, क्राइम ब्रांच में तैनात रहे मोहसिन खान IIT से साइबर विषय में पीएचडी कर रहे थे. उसी संस्थान से पीएचडी कर रही पश्चिम बंगाल की छात्रा ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. पीड़ित छात्रा ने संस्थान से भी ACP को निकालने की मांग की थी. मोहसिन लंबे समय से बिना किसी कारण बताए अनुपस्थित चल रहे थे. इस पूरे मामले में 12 दिसंबर 2024 को FIR दर्ज हुई थी.
कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मोहसिन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल कानपुर से हटाकर लखनऊ स्थित मुख्यालय से अटैच कर दिया था. घटना के बाद पीड़िता ने डीजीपी को मेल भेजकर इंसाफ की मांग की थी. इसके बाद कानपुर पुलिस की रिपोर्ट पर मोहसिन को निलंबित कर दिया गया था. अब इस पूरे मामले पर IIT की कार्रवाई ने एसीपी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें