रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*
सिरमौर नगर के बाजार क्षेत्रों में व्यवसायियों के भारी अतिक्रमण के चलते सडकें पूरी तरह से संकीर्ण हो चुकी हैं। क्योटी रोड ,रीवा रोड, चचाई रोड बाजार क्षेत्र के चारों तरफ की सडकों पर पूरी तरह से व्यवसायियों का अतिक्रमण फैला हुआ है। स्थिति ये है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों का काफी सारा सामान सडक में भी सजाने में कोई गुरेज नहीं किया जा रहा है।

नगर परिषद सिरमौर द्वारा ठंडी के दिनों में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर कुछ कार्यवाही की गई थी। जिसके चलते बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाएं कुछ पटरी में लौटती हुई नजर आने लगी थीं। बाद में राजनीतिक दबाव के चलते नगर परिषद द्वारा भी बाजार क्षेत्र में छाए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही को पूरी तरह से रोंक दिया गया। लिहाजा व्यवसायियों द्वारा फिर से बेखौफ होकर सड़क पर ही अपनी दुकानों का सामान फिर सजाना शुरू कर दिया गया है बिगत दिवस नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह द्वारा रीवा रोड, क्योटी तिराहा ,चचाई रोड एवं डभौरा रोड की आने वाले मुख्य सडक का जायजा लिया गया तो इलेक्ट्रानिक्स, जनरल स्टोर व्यापारियों, किराना व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकानों का काफी सामान सडक पर ही रखकर कारोबार संचालित किया जा रहा था। वर्तमान में वैवाहिक सीजन की खरीददारी बड़े पैमाने पर शुरू होने के कारण ग्राहकों की भीड़ भी बाजार में उमड शुरू हो गई है। जिसके चलते ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स दुकानों के व्यवसायियों द्वारा कूलर, वाशिंग मशीन, फ्रीज आदि सामग्रियों को सडक की पटरी को दबाकर सजाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। वही रीवा रोड में हनुमान जी के मंदिर के पास स्थित शराब दुकान के पास भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है बाजार क्षेत्र की सडकें पहले से ही सिंगल लेन की है, उस पर भी सडक के दोनों पटरियों के व्यवसायियों द्वारा दुकानों का सामान सजा लेने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। देखा ये जा रहा है कि दुकानों में खरीदी के बाद यदि कोई ठेला, आटो या अन्य वाहन सामान लोड करने के लिए पहुंचता है तो उस दौरान यहां भारी जाम लग जाता है। जब तक संबंधित वाहन सामान लोड कर नहीं जाता यहां भारी जाम की स्थिति निर्मित रहती है।

*विकास में बांधा न बने , सहयोग करे व्यापारी: नप अध्यक्ष*
शासकीय भूमि एवं नालियों पर भू–माफिया एवं अतिक्रणकारियो द्वारा बेजा कब्जा करने की शिकायत के बाद नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह सहित नगर जनप्रतिनिधियों के साथ विगत दिवस नगर भ्रमण किया गया। नगर जनप्रतिनिधियों के साथ अध्यक्ष द्वारा क्योटी रोड के दोनो तरफ पचासा तक किए अतिक्रमण को हटाए जाने, रोड में रखी सामग्री को जप्त करने के लिए अतिक्रमण प्रभारी अश्वनी तिवारी को निर्देशित किया ।
वही नाली में कचरा फेके जाने डस्ट विन न रखने वाले दुकानदारों की चलानी कार्यवाही के स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को निर्देशित किया ।
*हाकर कार्नर में ठेला लगाने के निर्देश*
नप अध्यक्ष संदीप सिंह सहित नगर जनप्रतिनिधियों के द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए की क्योटी रोड, रीवा रोड, मजिस्ट्रेटी रोड, चचाई रोड, डभोरा रोड में जितने भी चाट,फुल्की, फल,सब्जी या अन्य ठेले है सभी फुटकर/ठेला विक्रेताओं को हटाकर वार्ड क्रमांक 9 में बने हाकर कार्नर में भेजे । सड़क में पाए जाने पर संबंधित ठेला विक्रेताओं पर जुर्माना की कार्यवाही करे ।
*अमृत 2.0 में पाइप लाइन, नाली निर्माण का विस्तार अतिक्रमणकारियों के कारण प्रभावित*
नगर में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नगर में पेयजल पाइपलाइन का विस्तार किया जाना है । शासकीय भूमि, नालियों सहित रोड पचासा की बेश कीमती जमीन पर भू–माफियाओं के द्वारा कब्जा कर लिया गया है । जिससे पाइपलाइन विस्तार एवं नाली बनने का कार्य प्रभावित हो रहा है। पेयजल समस्या को दृष्टगत रखते हुए क्योटी रोड, चचाई रोड ,डभौरा रोड ,रीवा रोड में रोड पचासा को चिन्हित किया गया . लेकिन अभी भी रोड पचास में अवैध कब्जा होने से कार्य योजना प्रभावित हो रही है । नगर विकास में क्योटी रोड के स्थानीय व्यापारी एवं जनमानस कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से नाली बनाने एवं पाइपलाइन विस्तार का कार्य रुका हुआ है ! क्योटी रोड के यही व्यापारी और जनमानस पानी न मिलने की शिकायत लेकर नगर पंचायत आते हैं खुद शासकीय भूमि पर कब्जा किए हुए हैं और शिकायत भी करते हैं अब ऐसी स्थिति में विकास कैसे संभव होगा अब देखना होगा कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है ।
*एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी को अतिक्रमणकारियों की भेजी गई कार्यवाही हेतु सूचना*
नगर परिषद सिरमौर कार्यालय द्वारा एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना अमृत 2 के तहत नगर वासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु नवीन पाइपलाइन बिछाया जाना है लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा नाली के ऊपर एवं बाहर भी अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं जिसे हटाया जाना उचित होगा ! राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों की भूमि चिन्हित करें जिससे कि नवीन पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा सके! वही क्योटी रोड में दोनों तरफ नाली निर्माण किया जाना भी नगर परिषद कार्यालय द्वारा प्रस्तावित है! जिसका टेंडर निकाला जा चुका है और ठेकेदार भी चिन्हित हो चुके हैं! लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से यह महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित है! आने वाले बरसात के समय में नाली निर्माण न होने से लोगों के घरों में पानी घुसने का पूरा अंदेशा है!











