November 2, 2026 8:01 pm

नए ठेकेदार का कारनामा, MRP से ज्यादा दाम में बेच रहा शराब, मदिरा प्रेमियों में गुस्सा, आबकारी विभाग मौन

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा// जवा तहसील के कंपोजिट दूकान रामबाग में ठेकेदार की मनमानी: नियम के अनुसार किसी भी वस्तु को एमआरपी से अधिक नहीं बेचा जा सकता है, लेकिन यह नियम शराब की बोतलों पर लागू होता नजर नहीं आ रहा है. देशी शराब के 180 एमएल क्वार्टर पर MRP 75 रुपए हैं जबकि शराब दुकानों पर यही क्वाटर 85 रुपए में बेची जा रही है. वहीं 375 एमएल हाफ पर MRP 130 रुपए है और शराब दुकान पर 160 रुपए में बेची जा रही हैं. बीयर भी 20 से लेकर 30 रुपए अधिक में बेची जा रही है, और गांव गांव खुलेआम अवैध शराब की पैकारी की जाती है।

1 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में शराब के नए ठेके शुरु हो गए हैं. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भी देशी-विदेशी शराब के नए ठेके नीलाम हुए हैं. शराब के नए ठेके को लागू हुए कुछ दिन ही बीते है और शराब ठेकेदारों ने मनमानी शुरु कर दी है. देशी-विदेशी शराब निर्धारित मूल्य MRP से अधिक दाम पर खुलेआम बेची जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सबकुछ आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है,

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें