November 2, 2026 9:34 pm

पत्रकार सुधीर पाण्डेय नहीं रहे जागरण, पत्रकारों में शोक की लहर*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाण्डेय का विगत शनिवार की रात्रि अचानक देहावसान हो गया। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई है। वे 55 वर्ष के थे, उनका अंतिम संस्कार रविवार को प्रयागराज में किया गया। श्री पाण्डेय के बड़े बेटे मयंक पाण्डेय ने उन्हें मुखग्नि दी। श्री पाण्डेय दो बेटे मयंक और हिमांशु, पत्नी नीलम के अलावा शोकाकुल परिवार में पिता विश्वनाथ प्रसाद पाण्डेय एवं भाई सुजीत पाण्डेय सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, नवभारत, विंध्य भारत सहित अनेक पत्र पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकार सुधीर पाण्डेय के निधन पर पत्रकारों सहित समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें